Subhadra Yojana

Subhadra Yojana 2025 : A 100% Game-Changer for Women’s Empowerment!

Subhadra Yojana 2025 A 100% Game-Changer for Women’s Empowerment! महिलाओं को आर्थिद लाभऔर कैबिनेट ने सुभद्रा योजना दो मंजूूरी दे दी | इस योजना में महिलाओं को सालाना 10000 रुपये की राशि दी जाती है। यह राशि दो किस्तों में मिलेगी। For example, 55825 करोड़ का बजट तय किया है। आइए इस  आर्टिकल में सुभद्रा योजना  के बारे में विस्तार से जानते हैं|

 Subhadra Yojana 2025 राज्य कैबिनेट ने सुभद्रा योजना को दिखाई हरी झंडी :

  1. 21 वर्ष से 60 वर्ष की महिलाएं आवेदन करती है।
  2. राखी पूर्णिमा और महिला दिवस पर महिलाओं को पैसे मिलेगा।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। महिलाओं के विकास के लिए केंद्र सरकार के साथ राज्य सरकार द्वारा कई तरह की योजना चलाई जा रही है। अब ओडिशा सरकार ने महिलाओं के सुभद्रा योजना (Subhadra Yojana) को मंजूरी दे दी है। इस योजना का लाभ केवल ओडिशा की महिलाओं को मिलेगा।

Subhadra Yojana 2025 परिचय :

सुभद्रा योजना में महिलाओं को आगामी पांच साल तक हर साल 10 हजार रुपये मिलता है। यह राशि दो किस्तों में मिलती है। इसका मतलब है कि हर किस्त में महिलाओं को 5 हजार रुपये मिलेगा। यह राशि राखी पूर्णिमा और महिला दिवस के मौके पर महिलाओं को मिलेगी। इस स्कीम में भी महिलाओं के अकाउंट में डायरेक्ट किस्त की राशि आएगी।

सुभद्रा योजना का लाभ 21 वर्ष से अधिक और 60 वर्ष से कम आयु वाली महिलाओं को मिलेगा।

योजना का लाभ केवल उन महिलाओं को मिलेगा जो आर्थिक रूप से मजबूत श्रेणी में शामिल नहीं हैं। इस स्कीम में सरकारी नौकरी और आयकर देने वाली महिलाएं शामिल नहीं है। वहीं, अगर किसी महिला को किसी दूसरी सरकारी स्कीम्स से हर साल 15,000 रुपये या उससे ज्यादा का लाभ मिलता है तब वह इस स्कीम में शामिल नहीं होगी। चालू वित्त वर्ष में एक करोड़ से ज्यादा महिलाओं को योजना का लाभ मिलेगा।

Subhadra Yojana 2025 की मुख्य विशेषताएँ :

  • वित्तीय सहायता: इस योजना के तहत, 21 से 60 वर्ष की आयु की महिलाओं को प्रति वर्ष ₹10,000 की सहायता राशि प्रदान की जाएगी, जो दो किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में जमा की जाएगी। पहली किस्त रक्षाबंधन (राखी पूर्णिमा) और दूसरी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दी जाएगी।
  • बजट प्रावधान: इस योजना के सफल कार्यान्वयन के लिए राज्य सरकार ने ₹55,825 करोड़ का बजट निर्धारित किया है, जो वित्तीय वर्ष 2024-25 से 2028-29 तक लागू रहेगा।

Subhadra Yojana 2025 कैबिनेट से मिल गई मंजूरी :

राज्य कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने विधानसभा में योजना की घोषणा की। मोहन चरण मांझी ने कहा कि 22 अगस्त 2024 को राज्य के कैबिनेट ने सुभद्रा योजना को मंजूरी दे दी। कैबिनेट ने फैसला लिया है कि ‘सुभद्रा’ योजना चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 से वित्तीय वर्ष 2028-29 तक लागू होगी।

कैबिनेट ने इस योजना के लिए 55825 करोड़ का बजट निर्धारित किया है |

Subhadra Yojana

Subhadra Yojana 2025 के पात्रता और आवेदन प्रक्रिया :

  • पात्रता: इस योजना का लाभ केवल ओडिशा की स्थायी निवासी महिलाएँ उठा सकती हैं, जिनकी आयु 21 से 60 वर्ष के बीच हो। सरकारी कर्मचारी, आयकर दाता, या वे महिलाएँ जो अन्य सरकारी योजनाओं से वार्षिक ₹15,000 या उससे अधिक की सहायता प्राप्त कर रही हैं, वे इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगी।
  • आवेदन प्रक्रिया: पात्र महिलाएँ आंगनवाड़ी केंद्र, ब्लॉक कार्यालय, मो-सेवा केंद्र, या जन सेवा केंद्र से आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकती हैं। फॉर्म भरकर संबंधित केंद्रों पर जमा करना होगा। साथ ही, लाभार्थी के पास आधार-संलग्न बैंक खाता होना आवश्यक है।

Subhadra Yojana 2025 में डेबिट कार्ड क्या है?

मुख्यमंत्री मांझी ने बताया कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के लिए महिलाओं को ‘सुभद्रा डेबिट कार्ड’ भी मिलेगा। इस स्कीम के लाभार्थी में से डिजिटल लेनदेन करने वाली 100 लाभार्थियों की पहचान की जाएगी और उन्हें 500 रुपये का अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। इसके अलावा योजना के लिए कॉल सेंटर भी चालू किया जाएगा। योजना के कार्यान्वयन की निगरानी महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत होगी।

Subhadra Yojana 2025 की निगरानी :

सुभद्रा योजना के प्रभावी कार्यान्वयन और निगरानी के लिए ‘सुभद्रा सोसायटी’ का गठन किया गया है, जो महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत कार्य करेगी। इसके अलावा, लाभार्थियों की सहायता के लिए एक कॉल सेंटर भी स्थापित किया जाएगा।

सुभद्रा योजना ओडिशा की महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है, जो न केवल उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करेगी, बल्कि डिजिटल लेन-देन के माध्यम से उन्हें सशक्त और आत्मनिर्भर बनने में भी मदद करेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top